कटनी में श्रमजीवी पत्रकार संघ को मिला मजबूत नेतृत्व डॉ. सुरेंद्र राजपूत बने जिला अध्यक्ष, अज्जू सोनी महासचिव — संगठन में नई ऊर्जा का संचार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी में श्रमजीवी पत्रकार संघ को मिला मजबूत नेतृत्व डॉ. सुरेंद्र राजपूत बने जिला अध्यक्ष, अज्जू सोनी महासचिव — संगठन में नई ऊर्जा का संचार
कलयुग की कलम उमरिया पान -मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की कटनी जिला इकाई को सशक्त, अनुभवी और सक्रिय नेतृत्व प्राप्त हुआ है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया ने संगठनात्मक परंपराओं का पालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेंद्र राजपूत को जिला अध्यक्ष तथा सक्रिय एवं कर्मठ पत्रकार अज्जू सोनी को महासचिव नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही जिले के पत्रकारों में उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया है।
यह नियुक्ति वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान अहमद सिद्दीकी एवं मोहम्मद अली की सहमति तथा वरिष्ठ पत्रकार आशीष सोनी की अनुशंसा पर की गई। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला अध्यक्ष एवं महासचिव शीघ्र ही कटनी जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन करेंगे, जिससे संगठन को और अधिक सक्रिय, अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाया जा सके। साथ ही श्रमजीवी पत्रकारों से जुड़े अधिकार, सम्मान और समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
वरिष्ठ व युवा पत्रकारों में हर्ष
डॉ. सुरेंद्र राजपूत एवं अज्जू सोनी के मनोनयन पर संघ के पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राकेश तिवारी, रविंद्र चोदहा, नवनीत गुप्ता, आर.बी. गुप्ता, अनंत गुप्ता, श्याम तिवारी, गोकुल पटेल, नारायण पटेल, नंद किशोर पटेल, सजल सधैलिया, रश्मि राय, डॉ. ज्योति राजपूत, संतोष तोमर, अजय गौतम, डॉ. पी.के. खरे, कृष्ण कुमार पटेल, शुभम राय, पप्पू उपाध्याय, दीनदयाल रजक, अमित राय, अमरेश राय, लोनेश्वर पूरी, सतीश चौरसिया, सुखचेन पटेल, सुशील मिश्रा, राकेश यादव, जगमोहन मिश्रा, गोकुल दीक्षित, धीरज जैन, रामेश्वर त्रिपाठी, जगमोहन चौरसिया, डॉ. आशीष शुक्ला, नीरज तिवारी, सोमनाथ पटेल, विवेक निधि रजक, गोविन्द गिरी, बबलू पटेल, सुनील दुबे, पीतम लाल बर्मन, अंकुर राय, अमित विश्वकर्मा, सपना बर्मन, हिमांशु बर्मन, मुकेश यादव सहित अनेक पत्रकार शामिल हैं।
अनुभव और सक्रियता से मिलेगा संगठन को बल
पत्रकार साथियों का कहना है कि डॉ. सुरेंद्र राजपूत का पत्रकारिता में लंबा अनुभव, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक दृष्टिकोण संघ को नई दिशा देगा। वहीं महासचिव के रूप में अज्जू सोनी की सक्रियता, संवाद क्षमता और पत्रकारों के बीच मजबूत संपर्क संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।
पत्रकारों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में कटनी जिले के श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकारों की प्रभावी रक्षा होगी, संगठन और अधिक संगठित होगा तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता और भाईचारा और मजबूत होगा।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र चोदहा एवं जिला मीडिया प्रभारी (ग्रामीण) अजय उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।



