प्रशासनमध्यप्रदेश

जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय की पहल से ग्रामीण विकास को नई रफ्तार – 12 ग्राम पंचायतों में 18 किमी से अधिक सड़कों का प्रस्ताव तैयार 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय की पहल से ग्रामीण विकास को नई रफ्तार – 12 ग्राम पंचायतों में 18 किमी से अधिक सड़कों का प्रस्ताव तैयार 

कलयुग की कलम सिलौंडी – जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण को लेकर बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने 12 ग्राम पंचायतों में 1.50-1.50 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण हेतु जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को औपचारिक पत्र सौंपा है।

प्रस्तावित योजना के तहत प्रत्येक सड़क की अनुमानित लागत लगभग ₹20 लाख बताई गई है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रस्तावित सड़कों का विवरण इस प्रकार है—सिलौड़ी: सोसायटी से गधेन रोड तक (1.50 किमी)लालपुर: कॉलोनी से संतोष बागरी के घर तक (1.50 किमी)लालपुर: मुख्य मार्ग से कमल बागरी के खेत की ओर (1.50 किमी)गोपलपुर: बरहटोला से पीएम श्री स्कूल तक (1.50 किमी)खम्हरिया: बसंत गडारी के खेत से बाटर तक (1.50 किमी)कचनारी: सप्लाई शंकर यादव के खेत तक (1.50 किमी)पाली: मां विरासन मंदिर से जवारा विसर्जन स्थल तक (1.50 किमी)अतरसूमा: ग्राम हल्का से खैरमाई तक (1.50 किमी)गौरा: पटपरहा मोहल्ला से ग्राम गौरा तक (1.50 किमी)पिण्डरई: पिण्डरई से रगौना मार्ग तक (1.50 किमी)दशरमन: महादेवी मंदिर से घटवैया मार्ग तक (1.50 किमी)सनकुई: सनकुई से हरदुआ तक (1.50 किमी)कविता पंकज राय ने बताया कि इन सभी मार्गों पर सड़क न होने या जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया गया है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही स्वीकृति देकर निर्माण कार्य प्रारंभ करेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button