मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उदेश्य से कटनी कलेक्टर के निर्देश पर ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में आयोजित हुई स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक
उमरियापान- कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के आपसी समन्वय से मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के दिए निर्देश के बाद उमरियापान बीएमओ डाक्टर बीके प्रसाद के मार्गदर्शन में शनिवार को ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से उमरियापान बीएमओ ड़ॉ बीके प्रसाद और परियोजना अधिकारी आरती यादव ने गर्भवती महिलाओं के सेहत को लेकर चर्चा किया। बीएमओ ने अनमोल पोर्टल को लेकर बताया कि गर्भवती महिलाओं के सेहत की जानकारी अनमोल एप से मिलेगी। इसके लिए पोर्टल में प्रथम तिमाही में ही गर्भवती महिलाओं के पंजीयन करने के निर्देश आगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को दिये। महिलाओं की सभी जांच रिपोर्ट इस एप पर लोड की जाएगी, ताकि जच्चे-बच्चे के स्वास्थ्य के सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। टीकाकरण सहित कई कार्य इसी एप से संचालित होंगे। इसकी मॉनिटरिंग जिला सहित प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अधिकारी कर सकेंगे। एप पर गर्भवती महिला और नवजात शिशु की मॉनिटरिग की जाएगी।
अनमोल पोर्टल की मदद से एएनएम अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की ऑनलाइन मॉनिटरिग कर सकेंगी। महिलाओं व शिशु को कौन सा टीका लगाना है एएनएम के एप में फीड होगा। एप में महिला के गर्भ धारण के बाद से प्रसव व नवजात शिशु को लगने वाले समस्त टीकों की जानकारी होगी।उन्होंने कहा कि समय पर यदि जानकारी रहेगी तो गर्भवती महिलाओं की सेहत में सुधार रहेगा। जच्चा -बच्चा दोंनो में सुधार होगा। उन्होंने हाईरिस्क महिलाओं का चिन्हाकन करने के निर्देश भी दिए।
इसके अलावा एनीमिया मुक्त भारत, नेशनल डीवर्मिंग डे सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए विकासखंड स्तर पर सीएचओ, एएनएम, एडब्ल्यूडब्ल्यू, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं,आशा आशा सहयोगी की जिम्मेदारी तय की।