सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘सिवनी जिले के धूमा क्षेत्र थाना अंतर्गत धपारा गांव में कुएं में डूबकर 3 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं दु:खद है। मैं दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।’
कमलनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि
पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी घटना को लेकर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘सिवनी जिले के धूमा क्षेत्र थाना अंतर्गत धपारा गांव में कुएं में डूबकर 3 लोगों की मृत्यु का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।’