प्रशासनमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के दिखने लगे परिणाम गांव- गांव और डगर – डगर, जल संरक्षण और संवर्धन की चली लहर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जल गंगा संवर्धन अभियान के दिखने लगे परिणाम गांव- गांव और डगर – डगर, जल संरक्षण और संवर्धन की चली लहर

कलयुग की कलम कटनी -जल गंगा संवर्धन अभियान 2025 के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों के रखरखाव व संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान को जन अभियान बनाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा विगत 30 मार्च से लगातार जन जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। इन गतिविधयों में प्रस्फुटन समितियों ,नवांकुर संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग से जन जागरूकता अभियान के तहत दीवार लेखन, चौपाल, रैली, संगोष्ठी के साथ-साथ प्राकृतिक जल स्रोतों एवं अन्य जल स्रोतों कुंआ बावड़ी, तालाब, हैंडपंप आदि की साफ सफाई और गहरीकरण जैसे गतिविधियां जन भागीदारी और श्रमदान से आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की परामर्शदाता श्रीमती संयोगिता मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के सहयोग से विकासखंड कटनी के ग्राम इमलिया में जन जागरूकता रैली निकालकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान हनुमान मंदिर के पीछे एकमात्र स्थानीय तालाब में श्रमदान के कर घाट की साफ सफाई की जाकर ग्रामवासियों को तालाब में किसी प्रकार का कचरा हुआ गंदगी ना फेंकने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे हमारे जल स्रोत पूर्व की भांति संरक्षित रह सकें और समाज जन समुदाय उनका आवश्यकता अनुसार व्यवस्थित उपयोग कर सके।

इस आयोजन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, परामर्शदाता श्रीमती संयोगिता मिश्र, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं देवराज विश्वकर्मा, नवीन कोरी, माया प्रजापति, राम जी मिश्रा, सहित ग्राम वासियों की भी सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button