आस्थामध्यप्रदेश

उमरियापान में गूंजा हिंदू चेतना का स्वर — विशाल हिंदू सम्मेलन में धर्म, राष्ट्र और नारी शक्ति का संदेश भव्य शोभायात्रा, जीवंत झांकियां, ओजस्वी वक्तव्य और बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान में गूंजा हिंदू चेतना का स्वर — विशाल हिंदू सम्मेलन में धर्म, राष्ट्र और नारी शक्ति का संदेश भव्य शोभायात्रा, जीवंत झांकियां, ओजस्वी वक्तव्य और बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कलयुग की कलम उमरिया पान -उमरियापान नगर में रविवार को आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की अलख जगा दी। सम्मेलन का आयोजन अत्यंत भव्य, अनुशासित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रहित में सामाजिक जागरूकता का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता लक्ष्मीकांत भाईसाब (सहप्रांत बौद्धिक प्रमुख) रहे। उनके साथ विपिन (विभाग संघ चालक), संत श्री उद्धव दास महाराज, आरती धुर्वे एवं सिद्धार्थ गौतम का मार्गदर्शन सम्मेलन को प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने अपने-अपने ओजस्वी उद्बोधनों में हिंदू धर्म की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत बड़ी माई मंदिर से भव्य विशाल शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा में भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से वीरता, त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। शोभायात्रा बड़ी माई मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, आज़ाद चौक होते हुए अंधेरी बाग ग्राउंड पहुंची, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

अंधेरी बाग ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से छोटे-छोटे बच्चों और छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता से जुड़ी प्रस्तुतियां अत्यंत सराहनीय रहीं। बच्चों ने 2016 के आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की वीरता पर आधारित प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू धर्म, नारी शक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

सम्मेलन में जिले व क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, बड़वारा विधानसभा के विधायक धीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला मंत्री विजय गुप्ता, जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मनीष बागरी, नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, कोमल गोस्वामी, रामविशाल विश्वकर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष गुड्डू साहू, योगेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, धर्मेंद्र गौतम, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद आशाटी, मंडल मंत्री राकेश दहिया, वेदप्रकाश, कार्यालय मंत्री दिनेश आशाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, आईटी सेल प्रभारी राकेश यादव, राहुल पांडे,राजेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों का पौधे भेंट कर सम्मान किया गया तथा उपस्थित जनसमूह के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। संपूर्ण आयोजन अनुशासन, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। विशाल हिंदू सम्मेलन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि हिंदू समाज एकजुट होकर अपनी संस्कृति, धर्म और राष्ट्र के लिए सदैव सजग और प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button