Blog

कटनी जिले के उमरियापान में एक तालाब किनारे बैठा दिखा मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण, देखें वीडियो

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान- ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरियापान में स्थित जमुनहा तालाब में एक मगरमच्छ बाहर आकर घास में बैठा दिखाई दिया। तालाब के पास बैठे ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मगरमच्छ वापस तालाब में चला गया।

देखें वीडियो-

उमरियापान से ढीमरखेड़ा मार्ग पर स्थित जमुनहा तालाब (नहर के पास) एक मगरमच्छ का बच्चा अचानक निकल कर बाहर घुमते हुए दिखा। उसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सुबह कुछ लोग तालाब के किनारे बैठे हुए थे, तभी तालाब के बाहर लोगों को एक मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखकर उसकी फोटो और वीडियो बना ली। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया वायरल कर दी।

वर्जन-
मगरमच्छ के होने की जानकारी लगते ही एक टीम को सतत् निगरानी के लिए लगाया जा चुका है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
अजय मिश्रा रेंजर उमरियापान

Related Articles

Back to top button