प्रशासनमध्यप्रदेश

ग्राम चौपाल बनी समाधान का मंच: चौकी प्रभारी श्री पांडे की पहल से पाली गांव में लौटी बिजली, ग्रामीणों को मिली राहत

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ग्राम चौपाल बनी समाधान का मंच: चौकी प्रभारी श्री पांडे की पहल से पाली गांव में लौटी बिजली, ग्रामीणों को मिली राहत

कलयुग की कलम सिलौंडी -जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन–जनता के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में सिलौंडी चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम पाली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए, जिससे लंबे समय से चली आ रही विद्युत संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण संभव हो सका।

उल्लेखनीय है कि बीते दो दिनों पूर्व बकाया बिजली बिलों के चलते पाली गांव की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम चौपाल के दौरान बिजली विभाग के जेई मजहर अली एवं चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें समाधान योजना की जानकारी दी। अधिकारियों की समझाइश के बाद अनेक उपभोक्ताओं ने समाधान योजना के तहत बकाया बिल जमा किए, जिसके परिणामस्वरूप गांव की बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई।

चौपाल के दौरान केवल बिजली समस्या ही नहीं, बल्कि चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी के तरीकों, सतर्कता उपायों तथा यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल जैसे आयोजनों से समस्याओं का समाधान गांव में ही हो जाता है और अनावश्यक भागदौड़ से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में अश्वनी राय, रमेश राय, अमित मिश्रा, सागर मिश्रा, बालमुकुंद चोबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button