प्रशासनमध्यप्रदेश

बहोरीबंद थाना की कमान विजय विश्वकर्मा ने संभाली अनुभवी निरीक्षक की एंट्री से कानून व्यवस्था पर फोकस, अपराधियों को सख्त संदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बहोरीबंद थाना की कमान विजय विश्वकर्मा ने संभाली अनुभवी निरीक्षक की एंट्री से कानून व्यवस्था पर फोकस, अपराधियों को सख्त संदेश

कलयुग की कलम बहोरीबंद – जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में हुए हालिया प्रशासनिक बदलाव के बाद रविवार को निरीक्षक विजय विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा हाल ही में की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत तत्कालीन थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को लाइन अटैच कर दिया गया था, वहीं एक आरक्षक को निलंबित किया गया था। इसके बाद से बहोरीबंद थाना प्रभारी का पद रिक्त चल रहा था।

 अनुभवी अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

निरीक्षक विजय विश्वकर्मा जिले के अनुभवी और सख्त छवि वाले अधिकारी माने जाते हैं। वे पूर्व में कटनी के कोतवाली और माधव नगर जैसे संवेदनशील थानों में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में उनका तबादला जबलपुर से कटनी हुआ था और वे नई पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे।

 जनता को त्वरित राहत का भरोसा

पदभार संभालने के बाद निरीक्षक विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

 अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

नवागत थाना प्रभारी ने यह भी संकेत दिए कि क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि बहोरीबंद क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।नए थाना प्रभारी के कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Related Articles

Back to top button