प्रशासनमध्यप्रदेश

अवैध परिवहन करते वाहन जब्त शुक्ल पिपरिया में खनिज विभाग तहसीलदार की संयुक्त कार्यवाही तो वही सिलौंडी चौकी पभारी ने रेत माफियाओं पर की कार्रवाई,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध परिवहन करते वाहन जब्त शुक्ल पिपरिया में खनिज विभाग तहसीलदार की संयुक्त कार्यवाही तो वही सिलौंडी चौकी पभारी ने रेत माफियाओं पर की कार्रवाई,


कलयुग की कलम उमरिया पान -जिले में अवैध खनन और रेत के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई की है। जिला टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के पालन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस अमले ने शुक्ल पिपरिया और सिलौंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम शुक्ल पिपरिया में कछारी भूमि से अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन को तहसीलदार के सहयोग से थाना उमरियापान में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

वहीं, शुक्रवार देर शाम सूचना के आधार पर बरही तहसील के ग्राम ताली रूहानिया में औचक निरीक्षण के दौरान बिना ई-टीपी के रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया, जिसे थाना बरही परिसर में रखा गया है। दोनों मामलों में अवैध परिवहन के प्रकरण पंजीबद्ध कर जुर्माना की कार्यवाही हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय भेजे जा रहे हैं।
उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित ने बताया कि टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी। इस कार्रवाई में तहसीलदार ढीमरखेड़ा आकांक्षा चौरसिया, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते, सिपाही ज्ञानेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे की सराहनीय भूमिका रही।
इसी क्रम में सिलौंडी क्षेत्र में भी अवैध रेत परिवहन पर पुलिस ने सख्त शिकंजा कसा। नवागत सिलौंडी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय ने पदभार संभालते ही अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के निर्देश तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 16 जनवरी 2026 को बाजार भ्रमण के दौरान एक न्यू महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया।
जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक नरेंद्र चौधरी निवासी पाली रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही जब्त कर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए इसे कानून व्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम बताया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय के साथ प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा एवं आरक्षक धर्मवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button