विश्व एड्स दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित एच.आई.वी.एड्स के प्रति जन जागरूकता फैलाने कार्यशाला एवं निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कलयुग की कलम से राकेश यादव
विश्व एड्स दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित एच.आई.वी.एड्स के प्रति जन जागरूकता फैलाने कार्यशाला एवं निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कलयुग की कलम कटनी-शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह के नेतृत्व मे एचआईवी/एड्स जागरूकता के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए ष्मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकारष् थीम पर विश्व एड्स दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम अंतर्गत निबन्ध प्रतियोगिता एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. के. के. विश्वकर्मा डॉ. के. के. निगम द्वारा मुख्य वक्ता के रूप एड्स से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। कार्यक्रम मे डॉ. अरविन्द सिंह ने एचआईवी वायरस और उसमे होने वाली वृद्धि की वजह से मनुष्यों में होने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर को हर साल लोगों को एचआईवी,एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए संपूर्ण विश्व में एड्स दिवस मनाया जाता है। डॉ. मंजुलता साहू ने एचआईवी वायरस और उसमे होने वाली वृद्धि की वजह से मनुष्यों में होने वाली समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी । डॉ रश्मि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को एड्स फैलने के कारणों को विस्तार से बताया । डॉ. के. के. विश्वकर्मा ने बताया कि एड्स या एचआईवी के बारे में समाज में मौजूद गलत अवधारणा के कारण, इसकी रोकथाम करना काफी मुश्किल होता है। समाज में गलत नजरों से देखे जाने के कारण, लोग खुलकर इस बीमारी के बारे में बात नहीं करते और इससे बचाव नहीं हो पाता है। डॉ. के. के. निगम ने बताया कि एड्स को लेकर हमारे समाज में कई मिथक हैं, जिनके बारे में लोगों में जानकारी की काफी कमी है। एड्स कैसे फैलता है, इससे बचाव के तरीके, इसके टेस्ट, इससे जुड़े मिथक से संबंधित जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे ने पूरे समाज को एक-जुट होकर एड्स से लड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई एवं महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों को लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के अगले चरण में आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता की गई । कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ रश्मि त्रिपाठी, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम, डॉ. राकेश दुबे, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. रूपा शर्मा, श्री पवन दुबे, श्री कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, सोनम पाण्डे, रावेंद्र साकेत, पुष्पलता विश्वकर्मा, सुश्री संतोषी तिवारी, दीपक मिश्रा, डॉ. चंद्रभान विश्वकर्मा, शंकर सिंह, आशीष तिवारी, अजय सेन, रवि साहू तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य एवं रा. से. यो. स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।



