मध्यप्रदेशराजनीति

बेरोजगार युवाओं को मिली नई आवाज़, कटनी के सुनील पटेल बने प्रदेश महासचिव कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार से युवाओं में नई उम्मीद

कलयुग की कलम से राकेश यादव

बेरोजगार युवाओं को मिली नई आवाज़, कटनी के सुनील पटेल बने प्रदेश महासचिव कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार से युवाओं में नई उम्मीद

कलयुग की कलम उमरिया पान -मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कांग्रेस के बेरोजगार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में सक्रिय युवाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

दिनांक 24 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार, संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से बेरोजगार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री नेहा पालीवाल द्वारा प्रस्तुत प्रदेश पदाधिकारियों की सूची को अनुमोदन प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत कटनी जिले से सुनील पटेल को बेरोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

सुनील पटेल की नियुक्ति को लेकर कटनी नगर सहित ग्रामीण अंचलों में हर्ष और प्रसन्नता का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं समाजसेवियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सुनील पटेल लंबे समय से युवाओं की समस्याओं, विशेषकर बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी संगठनात्मक समझ और जमीनी पकड़ से बेरोजगार प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि बेरोजगार युवाओं की आवाज़ को प्रदेश स्तर पर मजबूती देने का माध्यम बनेगी। सुनील पटेल की नियुक्ति से कटनी जिले का मान बढ़ा है और इससे क्षेत्र के युवाओं में कांग्रेस संगठन के प्रति विश्वास और जुड़ाव और गहरा होगा।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव सुनील पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button