Blogमध्यप्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा से निकाली गईं तिरंगा यात्रा

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

उमरियापान- कटनी जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में आज देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत द्वारा आयोजित रैली पहले तो ढीमरखेड़ा में स्कूली बच्चों के साथ जनपद से थाना परिसर तक व पुनः जनपद तक पैदल और फिर ढीमरखेड़ा से उमरियापान 15 किलोमीटर से तिरंगा साथ लेकर बाइक रैली निकाली गई। जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस यात्रा का नेतृत्व बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।

ढीमरखेड़ा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा पैदल यात्रा में स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों के हाथों में तिरंगा झण्डा रहा और सभी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान स्कूली बच्चों को हाथ में तिरंगा लेकर इसकी आन बान शान को बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाई है। इस मौके पर ढीमरखेड़ा बीईओ संयुक्ता उइके सहित शिक्षकों और विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button