सीएम जनकल्याण अभियान के अंतर्गत कटनी जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हो रहे शिविरों पर आवेदकों की समस्याओं का तत्परता से किया जा रहा निराकरण
कटनी- जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत गुरूवार 19 दिसंबर को जिले के जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कूंडा (मर) और पटीराजा, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत गूड़ा और कछारगांव बड़ा, जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरसवाही और हिरवारा, जनपद पचायत रीठी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कैना एवं खरखरी सहित जनपद पंचायत विजयराघवगढ अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नन्हवाराकलां व देवराकलां में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। आयोजित शिविरों में ग्रामीण एवं आवेदकों की समस्याओं को सुना गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में प्राप्त आवेदनों और समस्याओं पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई की जाकर निराकरण की कार्रवाई की गई। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।