मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के तहत तीन प्रकरणों में 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत विजयराघवगढ़, बहोरीबंद एवं बड़वारा विधायक की अनुशंसा पर हितग्राहियों के उपचार के लिये मिली आर्थिक सहायता
कलयुग की कलम से राकेश यादव

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के तहत तीन प्रकरणों में 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत विजयराघवगढ़, बहोरीबंद एवं बड़वारा विधायक की अनुशंसा पर हितग्राहियों के उपचार के लिये मिली आर्थिक सहायता
कलयुग की कलम कटनी-मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत विजयराघवगढ़, बहोरीबंद एवं बड़वारा के एक- एक हितग्राहियों को गंभीर बीमारी के उपचार के लिए कुल 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक की अनुशंसा पर तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम राखी पुरैनी निवासी हितग्राही श्री दिनेश कुमार बड़गैंया पिता श्री शीतल प्रसाद बड़गैया को उपचार हेतु 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में तहसील बहोरीबंद के ग्राम कोडिया निवासी श्री रमेश कुमार गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता को भी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 40 हजार रुपये, की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जबकि एक अन्य प्रकरण मे तहसील ढीमरखेड़ा के ग्राम देवरी बिछिया पोस्ट पिंडरई निवासी श्रीमती गीता बाई पति सुदर्शन त्रिपाठी को गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की गई है।
इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर द्वारा स्वीकृत राशि का आवंटन जारी करते हुए राशि हितग्राहियों के उपचाररत अस्पताल के बैंक खाते में प्रदाय किये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।



