प्रशासनमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महापौर और कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं 46 कन्याओं के हुए हाथ पीले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महापौर और कलेक्टर ने नवयुगल को दांपत्य जीवन में प्रवेश की दी शुभकामनाएं 46 कन्याओं के हुए हाथ पीले, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह

कलयुग की कलम कटनी-नगर निगम कार्यालय परिसर का प्रांगण आज गुरूवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 46 कन्याओं के विवाह का साक्षी बना। जहां आज का नजारा अन्य दिनों से अलग रहा।यहां उत्सवी माहौल में वर और वधू पक्ष के रिश्तेदारों और नातेदारों की चहल-पहल रही।

इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति सूरी और कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव,भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एस डी एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने वर -वधू को उनके सुखद दाम्पत्य जीवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। निगम के मेयर इन काउंसिल सदस्य और पार्षदगण भी इस आयोजन में सहभागी बने। इस दौरान प्रत्येक नवयुगल को गृहस्थी का सामान खरीदने उपहार स्वरूप 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस मौके पर वर-वधू पक्ष को भोजन के लिए लंच पैकेट दिये गये।

Related Articles

Back to top button