प्रशासन

जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को साइबर अपराध के प्रति कटनी जिले के थाना बहोरीबंद पुलिस ने किया जागरूक

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

साइबर अपराध की जानकारी और बचाव के तरीके बताए, कटनी/बहोरीबंद- कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड के बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा द्वारा शासकीय हाइस्कूल रामपाटन में छात्रों को संबोधित करते हुए कही गई। विद्यालय के बच्चों को बताया कि आज हमारे समाज में मोबाइल व्हाटसेप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का हम सभी उपयोग करते हैं और हमारे फोन नंबर एवं आईडी हमारे बैंक खातों से जुड़ी होती है। इसी का फायदा साइबर अपराधी उठाकर हमसे ठगी कर लेते हैं। हम जो फोटो को फेसबुक इंस्टाग्राम में डालते हैं उसे विभिन्न रूपों में परिवर्तित कर हमें ब्लैकमेल करते हैं। हमारी आईडी को हैक करके बैंक खातों में सेंध लगा लेते हैं और हमारी जमा पूंजी को हमारे खातें से आहरित कर लेते हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि हमारे पास कभी अनजाने नंबर से काल आए व बोला जाए कि हम इस संस्थान से बोल रहें हैं आपके खाते में पैसा जमा कराना है, आपकी नौकरी लगने वाली है, ऐसे प्रलोभनों में आकर उन्हें कोई भी जानकारी न दें, अन्यथा हम लंबी ठगी का शिकार हो सकते हैं। ये लोग ठगी करके अपना नंबर बंद कर देते हैं। जब पुलिस उस नंबर को ट्रेस करती है तो वो किसी अन्य व्यक्ति के नाम निकलता है या मृत व्यक्ति के नाम से सिम जारी की गई होती है ऐसे अपराधियों को पकड़ना भी संभव नहीं हो पता है। मोबाइल के बढ़ते उपयोग में हमें अपनी समझ जागरुकता विकसित करना होगी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मनोज गर्ग, मुकेश दुबे, बोसचंद मेहरा, अंकित लोधी, नारायण दुबे, विनीत सेन, राकेश यादव सहित छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button