प्रशासनमध्यप्रदेश

कटनी जिले के उमरियापान नायब तहसीलदार ने अवैध रेत ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली की जप्त

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी/उमरियापान- कटनी जिले सहित क्षेत्र में रेत के अवैध खनन और परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को रेत का परिवहन करते हुए उमरियापान नायब तहसीलदार ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

नायब तहसीलदार अजय मिश्रा ने बताया कि घुघरी में रेत परिवहन की सूचना मिली। उमरियापान निवासी चालक छोटू आदिवासी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर आ रहा था। चालक से पूछताछ कर रेत संबंधी कागजात मांगे लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। ट्रैक्टर ट्रॉली घुघरी के गोलू रजक की हैं। पंचनामा कार्रवाई के बाद नायब तहसीलदार ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर उमरियापान थाना परिसर में खड़ा कराया है।

Related Articles

Back to top button