उमरियापान (बम्हनी)आदर्श काछी ने रचा कीर्तिमान, 86.33% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान ग्रेस मिशन स्कूल के छात्र की सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी की लहर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान (बम्हनी)आदर्श काछी ने रचा कीर्तिमान, 86.33% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान ग्रेस मिशन स्कूल के छात्र की सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी की लहर
कलयुग की कलम उमरिया पान – पकरिया स्थित ग्रेस मिशन स्कूल के छात्र बम्हनी निवासी आदर्श काछी ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 86.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आदर्श काछी की सफलता के पीछे उनके शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन,और स्वयं की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने भी उनकी लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
आदर्श एक शिक्षित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता मकरंद काछी किसान, हैं अभी वर्तमान में उपसरपंच भी हैं एवं आदर्श की मां ग्रहणी है। आदर्श को माता-पिता ने पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित किया। बचपन से ही उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पण और अनुशासन का माहौल मिला, जिसका सकारात्मक परिणाम उनकी इस सफलता के रूप में सामने आया है।
उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि यदि परिवार का सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और छात्र की मेहनत साथ हो, तो सफलता अवश्य मिलती है। आदर्श की इस उपलब्धि से उनके परिवारजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि आदर्श काछी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।



