प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरिया पान पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अवैध शराब एवं सट्टा पट्टी काटने वालों के ऊपर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अवैध शराब एवं सट्टा पट्टी काटने वालों के ऊपर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

कलयुग की कलम उमरिया पान-उमरिया पान क्षेत्र में अवैध शराब एवं सट्टा व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए उमरियापान पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर छापामार कार्यवाही करते हुए शराब के चार ठिकानों से आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब जप्त करते हुए की गई कार्यवाही।पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एसडीओपी प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में अवैध कर्यों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही।

उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि अवैध गतिविधि पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग टीम बनाकर शराब के चार ठिकानों में दबिश दी गई। इस दौरान अवैध शराब विक्रय करते इंद्रपाल सिंह ठाकुर, बबलू सिंह, सुखराम सिंह एवं संतोष यादव को रंगे हाथों पकड़ा गया। चारों आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में चोरी छिपे सट्टा पट्टी काटते हुए सुग्रीव लोधी एवं ललित वंशकार को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से सट्टा पट्टी और नगद रुपए जप्त करने के बाद उनके खिलाफ 4 का जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button