हनुमान भक्ति से गूंज उठा उमरिया पान, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर पचपेड़ी धाम में भव्य महाआरती
कलयुग की कलम से राकेश यादव

हनुमान भक्ति से गूंज उठा उमरिया पान, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर पचपेड़ी धाम में भव्य महाआरती
कलयुग की कलम उमरिया पान -विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नगर उमरिया पान द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर पचपेड़ी में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण वातावरण “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से भक्तिमय हो गया। दीपों की रौशनी, शंखनाद और घंटियों की गूंज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठनात्मक बैठक से हुआ, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन विस्तार, कार्ययोजना तथा खंड समिति के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राम स्तुति, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड चौपाइयाँ, बजरंग बाण और हनुमान आरती का पाठ किया गया। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने हाथों में दीपक लेकर प्रभु हनुमान से राष्ट्र, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी कार्य करते हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक कान्हा सोनी सहित विजय दुबे, अरुण गुप्ता, अन्नू पांडे, महादेव सोनी, रामकेश झरिया, कैलाश, शिवम सोनी झरिया, सुधाकर जी, भावेश सोनी, आकाश बर्मन, शिवम सोनी, राज चौरसिया, शनि बर्मन, प्रिंस सोनी, गोलू सोनी, सत्यम मिश्रा, सत्यम बर्मन सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर समाज में धर्म, संस्कार और एकता के संकल्प को दोहराया। यह महाआरती नगर के लिए आस्था, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनी।



