प्रशासनमध्यप्रदेश

धारदार चाकुओं के साथ दो कुख्यात बदमाश धराए कुठला पुलिस की सख्त कार्रवाई, 46 संगीन अपराध दर्ज, दोनों सलाखों के पीछे

कलयुग की कलम से राकेश यादव

धारदार चाकुओं के साथ दो कुख्यात बदमाश धराए कुठला पुलिस की सख्त कार्रवाई, 46 संगीन अपराध दर्ज, दोनों सलाखों के पीछे

कलयुग की कलम कटनी -जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कुख्यात एवं आदतन अपराधियों को धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई।थाना कुठला प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 21 दिसंबर की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर एवं इन्द्रानगर बायपास स्थित यात्री प्रतीक्षालय क्षेत्र से दोनों आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि यादव (33 वर्ष) निवासी कैलवारा फाटक तथा दीपू उर्फ दीपक कुशवाहा (30 वर्ष) निवासी नदी पार कैलवारा फाटक, थाना कोतवाली कटनी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रवि यादव के विरुद्ध पूर्व से 21 एवं दीपू उर्फ दीपक कुशवाहा के विरुद्ध 25 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे दोनों के कुख्यात अपराधी होने की पुष्टि होती है।इस कार्रवाई में कुठला थाना पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button