स्लीमनाबाद- एनएच-30 के स्लीमनाबाद बाइपास के समीप बाइक सवार दो भाइयों की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों सतना से जबलपुर अपने घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
स्लीमनाबद थाना प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि चंद्रशेखर बरकड़े (28) व विपिन चंद्र बरकड़े (23) दोनों निवासी हरदुआ कला कुडंम की हादसे में मौत हुई है। दोनों सगे भाई है और बाइक से सतना गए हुए थे। शनिवार रात वापस लौटते समय तिहारी पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान अभी नहीं हो सकी है। संभवत ट्रक या हाइवा की टक्कर से हादसा हुआ है। मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।