महिलाओं के सशक्तिकरण एवं समग्र विकास हेतु बाल विकास परियोजना सेक्टर क्रमांक-1 में दिया गया प्रशिक्षण वूमन हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर, शक्ति सदन, चाइल्ड हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

महिलाओं के सशक्तिकरण एवं समग्र विकास हेतु बाल विकास परियोजना सेक्टर क्रमांक-1 में दिया गया प्रशिक्षण वूमन हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर, शक्ति सदन, चाइल्ड हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
कलयुग की कलम कटनी-मिशन शक्ति उपयोजना सामर्थ्य अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं विकास हेतु परामर्श, सेवा एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट हब महिला एवं बाल विकास कटनी के दिशा निर्देश में बाल विकास परियोजना कटनी शहरी के सेक्टर क्रमांक-1 में किया गया। प्रशिक्षण का उद्धेश्य महिलाओं में आर्थिक, सामाजिक एवं व्यैक्तिक विकास करना था।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री नयन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में श्रीमती श्रुति मिश्रा, पर्यवेक्षक द्वारा आंगनवाड़ियों के सर्वे क्षेत्र की महिलाओं व लाड़ली बहना महिलाओं, शौर्यदल के सदस्य महिलाओं को हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन की समस्त जानकारियों को साझा किया गया। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनकी समाज में भूमिका के महत्व के साथ-साथ वूमन हेल्पलाइन, वन स्टाप सेन्टर, शक्ति सदन, चाइल्ड हेल्पलाइन इत्यादि जानकारियां साझा की गयी।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनों पर जागरूकता अभियान- मानव तस्करी, पॉक्सो, जे.जे. अधिनियनम, ब्लॉक स्तर पर महिला पुलिस स्टेशन की चर्चा, एवं कामकाजी महिलाओं का महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्प्रीड़न अधिनियम के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस प्रकार डिस्ट्रिक्ट हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन कटनी अंतर्गत चरणबद्ध रूप से पूरे जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाकर सामाजिक, आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाये जाने हेतु विभाग निरंतर प्रयासरत है।
 
				 
					
 
					
 
						


