प्रशासनमध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए आज खास दावत सरकारी स्कूलों में परोसी जाएगी पूरी-खीर, हलुआ और मिठाई

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए आज खास दावत सरकारी स्कूलों में परोसी जाएगी पूरी-खीर, हलुआ और मिठाई

कलयुग की कलम कटनी -गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत आयोजित इस विशेष भोजन में बच्चों को सब्जी-पूरी-खीर अथवा सब्जी-पूरी-हलुआ के साथ मिठाई प्रदान की जाएगी।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशेष भोज के लिए भोजन स्वच्छ एवं सुरक्षित स्थान पर, शुद्ध सामग्री से तैयार किया जाए तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षकों को भोजन निर्माण एवं वितरण की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है।

इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शाला में निरीक्षण रोस्टर के अनुसार अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजन एवं माताएं भोजन की गुणवत्ता की जांच करें और आयोजन में सहभागिता निभाएं।

कलेक्टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अधीनस्थ सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।

इसके अलावा जिले की किसी एक शाला में गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के लिए विशेष भोज का आयोजन सुनिश्चित करने एवं संपूर्ण कार्यक्रम की मॉनीटरिंग का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button