प्रशासनमध्यप्रदेश

जिले के पर्यटन स्थलो को बढावा देने हेतु 17 मार्च को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक होगी आयोजित 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिले के पर्यटन स्थलो को बढावा देने हेतु 17 मार्च को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक होगी आयोजित 

कलयुग की कलम कटनी-कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले के प्रमुख स्मारकों एवं पर्यटन स्थलो को बढावा देने, पर्यटन की संभावनाएं तलाशने तथा पर्यटन से संबधित अन्य विषयो पर चर्चा हेतु 17 मार्च को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक आयोजित की गई है

आयोजित बैठक मे पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, अधीक्षक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, उपसंचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय पूर्वी क्षेत्र जबलपुर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, आरईएस एवं जलसंसाधन विभाग, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र,अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित अध्यक्ष मानव जीवन विकास समिति ग्राम बिजौरी, संयोजक इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एण्ड कल्चरल हेरीटेज से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Back to top button