प्रशासनमध्यप्रदेश

शहीदों को नमन: 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे थमेगा पूरा देश, दो मिनट का मौन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

शहीदों को नमन: 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे थमेगा पूरा देश, दो मिनट का मौन

कलयुग की कलम कटनी -भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की पावन स्मृति में शुक्रवार 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः ठीक 11 बजे से दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

मौन अवधि के दौरान सभी प्रकार के कार्य और आवागमन पूर्णतः स्थगित रहेंगे। दो मिनट के मौन की शुरुआत और समाप्ति की सूचना सायरन बजाकर अथवा आर्मी गन फायर के माध्यम से दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार 10.59 बजे से 11.00 बजे तक सायरन बजाकर मौन की शुरुआत का संकेत दिया जाएगा, जबकि 11.02 बजे से 11.03 बजे तक ऑल क्लियर सायरन बजाकर मौन समाप्ति की सूचना दी जाएगी।

जहां-जहां सिग्नल की व्यवस्था उपलब्ध है, वहां सिग्नल सुनते ही सभी लोग खड़े होकर मौन धारण करेंगे। जिन स्थानों पर सिग्नल प्रणाली उपलब्ध नहीं है, वहां संबंधित अधिकारियों द्वारा पूर्व सूचना देकर ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन सुनिश्चित कराया जाएगा।

प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से शहीद दिवस को पूरी गंभीरता और गरिमा के साथ मनाने की अपील की गई है। साथ ही सभी शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शहीद दिवस के कार्यक्रम को पूरी संवेदनशीलता के साथ आयोजित करें।

Related Articles

Back to top button