कटनी- कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर डी.ई.ओ. नें जे.पी.वी.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल द्वारा फीस के अलावा अतिरिक्त चार्ज वसूलने से संबंधित प्राप्त शिकायत की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटनी धनश्री जैन प्राचार्य, शासकीय उच्चतर वियालय माध्यमिक पहाड़ी निवार और जिला व्यावसायिक समन्वयक में राकेश बारी शामिल है।
यह जांच समिति 7 दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन सौपेगी। साथ ही समिति मध्य प्रदेश के निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का पालन विनियमन नियम में वर्णित प्रावधानों की स्थिति की जांच करेगी।