प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान के युवाओं को मिला खेल का संबल, कलेक्टर श्री तिवारी का खेल विकास समिति अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने किया भव्य अभिनंदन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान के युवाओं को मिला खेल का संबल, कलेक्टर श्री तिवारी का खेल विकास समिति अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने किया भव्य अभिनंदन

कलयुग की कलम उमरिया पान –तहसील ढीमरखेड़ा के उमरियापान क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक पहल के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को खेल विकास समिति, उमरियापान द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्राम मडेरा में 3.74 हेक्टेयर शासकीय भूमि को खेल मैदान के निर्माण हेतु आवंटित किए जाने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शुक्रवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में खेल विकास समिति के अध्यक्ष आशीष चौरसिया के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर श्री तिवारी का आत्मीय स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। समिति सदस्यों ने कहा कि यह निर्णय केवल भूमि आवंटन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ढीमरखेड़ा एवं उमरियापान अंचल के सैकड़ों युवाओं के सपनों को साकार होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। लंबे समय से खेल मैदान की मांग अब साकार रूप ले चुकी है, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा।

खेल विकास समिति के अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने कलेक्टर श्री तिवारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि “आपके इस दूरदर्शी और साहसिक निर्णय ने खेल के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। यह पहल न केवल खेल संस्कृति को मजबूत करेगी, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।”

समिति के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कामना की कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को समाजहित में ऐसे ही प्रेरणादायक और जनकल्याणकारी कार्य करने की शक्ति व प्रेरणा मिलती रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि खेल मैदान के निर्माण से क्षेत्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव होगा, जिससे उमरियापान और ढीमरखेड़ा क्षेत्र की पहचान खेल प्रतिभाओं के रूप में स्थापित होगी।

Related Articles

Back to top button