प्रशासनमध्यप्रदेश

मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस के शिकंजे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 80 हजार के चांदी के मुकुट बरामद हनुमान, राम-लक्ष्मण जी के 4 मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस के शिकंजे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 80 हजार के चांदी के मुकुट बरामद हनुमान, राम-लक्ष्मण जी के 4 मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -धार्मिक स्थलों में चोरी की वारदातों से क्षेत्र में फैले आक्रोश के बीच ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम सिलौंडी के दो मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी के चार मुकुट बरामद किए हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।

धार्मिक आस्था पर किया था वार

घटना 19 जनवरी 2026 की है, जब सिलौंडी चौकी अंतर्गत धर्मपुरा हनुमान कुटी और कस्बे में स्थित एक निजी मंदिर से अज्ञात चोर ने भगवान हनुमान, राम और लक्ष्मण जी के कुल 4 चांदी के मुकुट चोरी कर लिए थे।चोरी गए मुकुटों का वजन लगभग 30 तोला तथा अनुमानित बाजार मूल्य करीब 80 हजार रुपये बताया गया, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया था।

सीसीटीवी और मुखबिरों से फंसा आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अनिल पांडे की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर निखिल सेन (19 वर्ष) निवासी सिलौंडी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए मुकुट

आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने चारों चांदी के मुकुट सुरक्षित बरामद कर लिए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम होगी पुरस्कृत

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, चौकी प्रभारी अनिल पांडेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक रामसेवक एवं धर्मवीर की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button