भाजपा मंडल उमरियापान में आयोजित कार्यशाला में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी के मार्गदर्शन में की गई।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा मंडल उमरियापान में आयोजित कार्यशाला में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी के मार्गदर्शन में की गई।
कलयुग की कलम उमरिया पान-सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तिलक वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने आगामी कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखी, जबकि जिला मंत्री विजय दुबे ने कार्यक्रम को बूथ स्तर तक करने का मार्गदर्शन दिया।कार्यशाला में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारी गण शामिल थे


कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
मोदी सरकार के 11 साल “संकल्प से सिद्धि तक”
इस कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
पर्यावरण दिवस
इस अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग के महत्व को बढ़ावा देने और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डॉ श्यामा प्रसाद जी का बलिदान दिवस
इस अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद किया जाएगा।
आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष
इस अवसर पर पार्टी द्वारा आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों को याद किया जाएगा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यशाला में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने आगामी कार्यक्रमों की प्रस्तावना रखी, जबकि जिला मंत्री विजय दुबे ने कार्यक्रम को बूथ स्तर तक करने का मार्गदर्शन दिया।कार्यशाला में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण भी शामिल थे।
जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सुरेश राय
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया।
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे
उन्होंने भी आभार व्यक्त किया और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया
उन्होंने युवा मोर्चा की भूमिका पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
कार्यशाला के दौरान नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में उपस्थितजिसमें जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष दुबे,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी,मण्डल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम एवं अंकित झारिया,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया,मंडल मंत्री राकेश दाहिया,मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया,कोषाध्यक्ष विनोद साहू,कार्यालय मंत्री दिनेश असाटी,दिलीप तिवारी,महेंद्र कोरी,बूथ इकाई अध्यक्ष जगन्नाथ मांझी,रिंकू मिश्रा,लखन पटेल,अतुल,ऋषभ ब्यौहार,पंकज गौतम,राहुल चौबे,सरपंच सुशील कोरी,अजय अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




