मध्यप्रदेश

चोर दे रहे पुलिस को चुनौती दिनदहाड़े चोरों ने बरौदा में सूने मकान को बनाया निशाना नगदी सहित जेवर हुआ पार अभी कुछ दिन पहले रात के समय उमरिया पान बस स्टैंड में भी चोरों ने चोरी करने की नाकाम कोशिश की थी।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

चोर दे रहे पुलिस को चुनौती दिनदहाड़े चोरों ने बरौदा में सूने मकान को बनाया निशाना नगदी सहित जेवर हुआ पार अभी कुछ दिन पहले रात के समय उमरिया पान बस स्टैंड में भी चोरों ने चोरी करने की नाकाम कोशिश की थी।

कलयुग की कलम उमरिया पान-उमरिया पान से लगे ग्राम बरौदा में बुधवार को चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना 1 घंटे के अंतराल में नगदी जेवर पार कर रफू चक्कर हुए चोर जानकारी के मुताबिक बरौदा निवासी अमृतलाल मिश्रा जो की कथा एवं प्रवचन का कार्य करते हैं मिश्रा जी घर पर नहीं थे घर पर उनकी पत्नी थी। मिश्रा जी की पत्नी का मोहल्ले में निमंत्रण था करीब 1:00 बजे मिश्रा जी की पत्नी मोहल्ले में ही निमंत्रण खाने को गई करीब 1 घंटे बाद घर वापस लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था जैसे ही दरवाजे के अंदर जाकर देखा तो दूसरे कमरे का सामान इधर-उधर पड़ा था उन्हें जैसे ही शंका हुई तो कमरे में रखी पेटी को देखा तो पेटी का कुंदा टूटा हुआ था और उसमें रखे नगदी कुछ रुपए एवं जेवर नहीं थे यह देख महिला हक्का-बक्का रह गई इसकी जानकारी उन्होंने मोहल्ले पड़ोस एवं रिश्तेदारों को दी।

इसके पहले भी दो से तीन बार मिश्रा जी के घर में चोरी हो चुकी है चोरों के इतने हौसले बुलंद है कि दिनदहाड़े ही चोरी को दिया अंजाम। चोरों ने 4 से 5 दिन पहले रात के समय उमरिया पान बस स्टैंड में भी चोरी करने की कोशिश की थी लेकिन बस के कर्मचारियों के जाग जाने के कारण चोर भाग खड़े हुए थे। जिसकी शिकायत किसी भी ने थाने में नहीं की थी।

मिश्रा जी के परिजनों ने उमरिया पान थाना पहुंचकर चोरी होने की लिखित शिकायत की नवागत थाना प्रभारी दिनेश तिवारी जी ने मिश्रा परिवार को आश्वासन दिया है कि मैं स्वयं चलकर मौका मुआयना करुंगा एवं चोरों के विरुद्ध जल्द से जल्द पकड़ कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button