दशरमन गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा गोली लगने से महिला की हुई है मौत
कलयुग की कलम से राकेश यादव

दशरमन गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा गोली लगने से महिला की हुई है मौत
कलयुग की कलम -ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरमन गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या गोली मारकर की गई थी। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मृतक महिला की पहचान 52 वर्षीय नीतू जायसवाल के रूप में हुई है, जो दशरमन गांव स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत हैं। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि पहले यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन जब शव को उमरिया पान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तब रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत गोली लगने से हुई है।पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी शाहिद खान को निर्देश दिए हैं कि हर पहलू से जांच कर जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाए।



