रंगपंचमी के रंगों में घुला सेवा और सौहार्द का संदेश जागरूकता समिति ने श्रीराम स्टेडियम में किया भव्य होली मिलन समारोह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत कर्मियों का हुआ सम्मान
कलयुग की कलम से राकेश यादव

रंगपंचमी के रंगों में घुला सेवा और सौहार्द का संदेश जागरूकता समिति ने श्रीराम स्टेडियम में किया भव्य होली मिलन समारोह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत कर्मियों का हुआ सम्मान
कलयुग की कलम सिलौंडी – रंगपंचमी के पावन अवसर पर ग्राम सिलौंडी में जागरूकता समिति द्वारा श्रीराम स्टेडियम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और पंचायत कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिलौंडी के सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार और उपसरपंच राहुल राय उपस्थित रहे। उन्होंने जागरूकता समिति के सदस्यों को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार एवं उपसरपंच राहुल राय ने कहा कि रंगपंचमी केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व है। जैसे रंग जीवन को सुंदर बनाते हैं, वैसे ही आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता समाज को मजबूत बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता समिति के संयोजक अमरीश राय ने बताया कि समिति के सदस्य गांव में सामाजिक सेवा और जनजागरूकता के कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और पंचायत कर्मी दिन-रात गांव के लोगों की सेवा में लगे रहते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर सचिव देवराज धनगर, समिति के सदस्य धीरज जैन, मीना महोबिया, सावित्री नामदेव, विनीता राय, रीना राय, अरुण राय, साक्षी, बैजू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



