उमरिया पान ग्राम पंचायत के मीटिंग हॉल में श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, की मौजूदगी में बैठक हुई सपन्न, करौंदी से उठेगी राष्ट्र–संवाद की ऐतिहासिक आवाज़ 21 दिसंबर को भारत के केंद्र बिंदु पर होगी भव्य ‘महा पंचायत’
कलयुग की कलम से राकेश यादव
उमरिया पान ग्राम पंचायत के मीटिंग हॉल में श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं जनप्रतिनिधि,समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, की मौजूदगी में बैठक हुई सपन्न, करौंदी से उठेगी राष्ट्र–संवाद की ऐतिहासिक आवाज़ 21 दिसंबर को भारत के केंद्र बिंदु पर होगी भव्य ‘महा पंचायत’
कलयुग की कलम उमरिया पान -मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक उमरिया पान ग्राम पंचायत के मीटिंग हॉल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारीगण, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।


बैठक में यह निर्णय लिया गया कि करौंदी, जहाँ उत्तर–दक्षिण और पूरब–पश्चिम एक सूत्र में बंधते हैं, वहीं से देश को जोड़ने वाली एक सशक्त आवाज़ बुलंद की जाएगी। इसी क्रम में 21 दिसंबर 2025 को ग्राम करौंदी (उमरिया पान) में एक ऐतिहासिक ‘महा पंचायत’ का आयोजन होना है।आयोजकों के अनुसार यह महा पंचायत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-सरोकारों पर गंभीर मंथन का मंच होगी। इसमें देश के सम्मानित नागरिकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
महा पंचायत के माध्यम से एकजुटता, संवाद और समाधान के संकल्प के साथ करौंदी को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।भारत के केंद्र बिंदु से उठने वाली यह पहल आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने वाली साबित होगी।



