प्रशासन

निर्वाचन आयोग ने नौ राज्यों में की कड़ी कार्रवाई, छह राज्यों में गृह सचिव और पश्चिम बंगाल के चर्चित डीजीपी को तत्काल प्रभाव से पद हटाया

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

नईदिल्ली- भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छह राज्यों के गृह सचिव और एक पुलिस महानिदेशक को हटा दिया है। निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी राजीव कुमार को भी हटा दिया गया है। आईपीएस राजीव कुमार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बहुत करीबी माना जाता है। आयोग ने इन अधिकारियों के अलावा भी कई प्रदेशों में तीन साल से एक ही जगह जमें अधिकारियों को भी हटाने का आदेश जारी किया है।

मिजोरम और महाराष्ट्र में भी कार्रवाई

निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और मिजोरम में भी कार्रवाई की है। यहां सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को हटा दिया गया है। इसके साथ ही तीन साल और गृह जिले वाले नियम का सख्ती से पालना करने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र ने इस तरह की कई कार्रवाई में कुछ पर आपत्ति जताई है। आयोग ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि म्युनिसिपल कमिश्नर और डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर का दूसरे कॉर्पोरेशन में ट्रांसफर कर दिया जाए।

Related Articles

Back to top button