Blogमध्यप्रदेश
जबलपुर जिले के पाटन में हुए जघन्य हत्याकांड पर मुख्य आरोपी के घर पर गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर, नपाई शुरू
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाले टीमरी गांव में दो परिवारों के बीच हुई खूनी झड़प में एक परिवार के 4 लोगों की जघन्य हत्या मामले में अब प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर और दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि, प्रशासन द्वारा इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी नारायण साहू के मकान और दुकान की नपती कराई जा रही है। नपती के बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई की जाएगी।
निर्माण अनुमतियां जांच रही टीम
जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग की ओर से नक्शे का मिलान और मकान निर्माण की अनुमति की जांच पड़ताल की जा रही है। अवैध निर्माण पाए जाने पर हत्याकांड के सभी आरोपियों के मकानों और दुकानों को बुलडोजर से जमींदोज करने का काम किया जाएगा। आरोपियों को निशान देही के लिए जगह-जगह लेकर पुलिस पहुंची है।
हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद
वहीं, दूसरी तरफ मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने हत्या में इस्तेमाल किए गए सभी हथियार भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के छिपने वाली जगह नर्मदापुरम के पंचमढ़ी स्थित ठिकाने पर भी पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल




