Blogमध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, भाई दूज पर अलग से नहीं आएंगे 250 रुपए!, अब सीधे अगले महीने आएंगे 1500 रुपए

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

Ladli Behna Yojana: आज गोवर्धन पूजा तो कल दीपावली पर्व के पांचवें दिन भाईदूज मनाई जाएगी। सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के साथ गुरुवार को भाईदूज मनाएंगे। भाईदूज का राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सीएम हाउस में किया जा रहा है। कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया एवं राज्यमंत्री कृष्णा गौर को दी गई है।

जानें क्या है लाड़ली बहना योजना का सबसे बड़ा अपडेट

दरअसल पिछले दिनों सीएम मोहन यादव ने कहा था कि मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को भाईदूज पर बड़ा तोहफा दिया जाएगा। इसके तहत उनके खातों में 1500 रुपए भेजे जाएंगे। लेकिन अब सबसे बड़ा अपडेट ये आया है कि प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में सीेएम मोहन यादव अब सीधे 1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे, लेकिन ये राशि भाई दूज पर नहीं बल्कि नवंबर से दी जाएगी। वहीं भाईदूज पर लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए नहीं भेजे जाएंगे।

भाई दूज पर अलग से नहीं आएंगे 250 रुपए

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाईदूज 2025 पर अलग से 250 रुपए नहीं दिए जाएंगे। बल्कि एकमुश्त 1500 का भुगतान नवंबर से शुरू किया जाएगा। भाईदूज पर अलग से 250 रुपए दिए जाते हैं तो फिर अगले माह फिर 1250 मिलेंगे, जो ठीक नहीं होगा। इसलिए अगर आप भी भाईदूज पर 250 रुपए खाते में आने का इंतजार कर रही थीं तो इस खबर से आप अपडेट हो गई हैं। लेकिन बढ़ी हुई ये राशि सीएम की तरफ से भाईदूज का तोहफा जरूर रहेगी।

खाते में कब आएंगे 1500 रुपए

बता दें कि हर माह कि 10-15 तारीख के बीच मध्यप्रदेश की करोड़ों पात्र बहनों को लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए दिए जाते हैं। अब लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी गई है। यह राशि भी 10-15 नवंबर को ही करोड़ों पात्र महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button