प्रशासनमध्यप्रदेश

जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 3,441 बोरी अवैध धान जब्त—दो गोदाम सील, वाहन भी पकड़ा कलेक्टर तिवारी की सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई 3,441 बोरी अवैध धान जब्त—दो गोदाम सील, वाहन भी पकड़ा कलेक्टर तिवारी की सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

कलयुग की कलम कटनी – समर्थन मूल्य पर अवैध धान खरीदी और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए 3,441 बोरी अवैध धान जब्त किया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के कड़े निर्देशों के बाद राजस्व, खाद्य एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल ने ग्राम पंचायत पहाड़ी में दबिश देकर कई स्थानों से भारी मात्रा में धान ज़ब्त कर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई से अवैध व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

3,441 बोरी अवैध धान जब्त — सबसे बड़ी जब्ती

संयुक्त जांच दल ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान राहुल जैन के पास से 3,221 बोरी विकास जैन के पास से 200 बोरी अवैध धान जब्त किया। धान का कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर धान को तत्काल कब्जे में ले लिया गया।

दो गोदाम सील — फर्जी दस्तावेज़ों का खुलासा

जांच दल ने पाया कि राहुल जैन किसी भी प्रकार का लाइसेंस, बिल, खरीद विवरण या भंडारण अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके।इसी आधार पर— पुरानी जैन धर्मशाला में रखी 2,055 बोरी फर्नीचर गोदाम में पाई गई 790 बोरी को सील कर दिया गया।

साथ ही संतोष पटेल के आवास में मिली 186 बोरी धान भी बिना दस्तावेज़ के पाई गई। पूछताछ में राहुल जैन ने धान का दावा तो किया, पर कोई कागज़ प्रस्तुत नहीं कर पाए। धान को उनकी सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया, जबकि जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

वाहन से 200 बोरी धान ज़ब्त—चालक और मालिक दस्तावेज़ न पेश कर सके

वाहन क्रमांक MP 21 G 0662 में लोड 200 बोरी धान परिवहन की जा रही थी। चालक और वाहन मालिक कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। वाहन सहित धान को पुलिस चौकी निवार की अभिरक्षा में रखा गया है।

 मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई—सभी धान का पंचनामा तैयार

दस्तावेज़ों के अभाव, अवैध भंडारण व संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए धान को मंडी अधिनियम 1972 के तहत जप्त कर आगे की विवेचना शुरू की गई है। सभी धान को नियमानुसार सुरक्षित चिन्हित कर पंचनामा तैयार किया गया।

कलेक्टर तिवारी की सतर्कता—शुरू होते ही लगा शिकंजा

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने अवैध भंडारण करने वालों पर लगातार दबिश का अभियान चलाया है, जिससे कई व्यापारी सतर्क हो गए हैं।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने किया। उनके साथ तहसीलदार अतुलेश सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी मंडी निरीक्षक सी.एस. मरावी सहायक उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी प्रशांत मौर्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विकास पटेल शामिल रहे

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस सख्त नीति का परिणाम है जिसके तहत धान के अवैध भंडारण और कालाबाज़ारी पर पूरी तरह लगाम लगाने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button