मध्यप्रदेश

उमरियापान में चल रही भागवत कथा सुनने पहुंच रहे नगरवासी, भक्ति में डूबा माहौल

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरियापान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी भक्ति भाव से कथा का आनंद ले रहे हैं। कथा वाचक द्वारा श्रीमद् भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

आयोजक दीपक त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button