देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती सिलौडी मंडल के दशरमन में बड़े धूमधाम से मनाई गई जनप्रतिनिधियों सहित आस-पास के ग्राम वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती सिलौडी मंडल के दशरमन में बड़े धूमधाम से मनाई गई जनप्रतिनिधियों सहित आस-पास के ग्राम वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कलयुग की कलम उमरिया पान-देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर सिलौडी मंडल के दशरमन में आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह और सांसद प्रतिनिधि श्री पद्मेश गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सबसे पहले देवी अहिल्याबाई जी के छयाचित्र में तिलक वंदन माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के त्याग, तपस्या और समर्पण पर विचार रखे गए और उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम मे विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह पद्मेश गौतम एवं सभी मंडल के मंडल अध्यक्षों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्मजयंती संगोष्ठी कार्यक्रम में उनकी धर्म, त्याग और न्याय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर जी एक महान वीरांगना थीं जिन्होंने समाज में इतना बड़ा परिवर्तन लाया।विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मातृशक्ति के सम्मान में काम कर रही है। उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहिना योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा मातृशक्ति के सम्मान में तैयार रहती है।


कार्यक्रम में उपस्थित विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया,मनीष बागरी, नरेंद्र त्रिपाठी,अनुराग गुप्ता,अजय सोनी, जितेंद्र अरोरा, प्रशांत राय, राकेश त्रिपाठी,सोनू गौतम, प्रदीप चौरसिया,अंकित झारिया, प्रमोद असाटी,जितेन्द्र अरोरा,गोविन्द प्रताप सिंह,विनोद राय,अमित राय और समस्त जनप्रतिनिधि गण, पार्टी पदाधिकारी गण, मातृशक्ति और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का आयोजन सिलौडी मंडल के दशरमन में किया गया था और इसमें देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जी को नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके जीवन और कार्यों को याद किया गया और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।




