प्रशासनमध्यप्रदेश

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम: ग्राम पंचायत उमरिया पान में एलईडी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से सुना गया स्वतंत्र भारत का 80वां केंद्रीय बजट

कलयुग की कलम से राकेश यादव

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम: ग्राम पंचायत उमरिया पान में एलईडी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से सुना गया स्वतंत्र भारत का 80वां केंद्रीय बजट

कलयुग की कलम उमरिया पान -स्वतंत्र भारत का 80वां केंद्रीय बजट रविवार, 01 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया। प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पेश किए गए इस बजट को “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी दस्तावेज बताया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उमरिया पान ग्राम पंचायत सहित मंडल स्तर पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बजट का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से सुना और देखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला प्रभारी संजय साहू, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी एवं बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ बजट प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार की नीतियों को समझा।

मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बजट पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह बजट सर्वसमावेशी है, जिसमें किसान, मजदूर, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब सभी का संतुलित रूप से ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति देगा।

पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें हर वर्ग के कल्याण की झलक मिलती है। आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाएं, शिक्षा के लिए बेहतर स्कूल, बिजली-पानी-सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं, गरीबों के लिए पक्के मकान और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करता है।

समाजसेवी राजेश व्यवहार ने कहा कि सरकार ने बजट के माध्यम से आने वाले एक वर्ष की स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की है। वर्ष 2014 से अब तक देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हुई है, जीडीपी में वृद्धि हुई है और भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह बजट उसी निरंतर प्रगति का अगला चरण है।

बजट देखने के बाद कार्यक्रम में बजट की प्रमुख बातों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें कृषि क्षेत्र को मजबूती, युवाओं के लिए कौशल विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण, स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा, बुनियादी ढांचे में निवेश और डिजिटल भारत को आगे बढ़ाने जैसे विषय शामिल रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बजट को देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, भाजयुमो अध्यक्ष शशांक चौरसिया, अखिलेश नामदेव, राकेश यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, बूथ अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, अतुल चौरसिया, अनिल नामदेव, संदीप सोनी, बड़डा गुप्ता, नंदकुमार नामदेव, संतोष नामदेव, इरफान खान, जगमोहन चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button