प्रशासनमध्यप्रदेश

नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार‘ऑपरेशन शिकंजा’ में कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन एक ही दिन में 88 प्रकरण, 88 आरोपी गिरफ्तार, 953 पाव अवैध शराब जब्त

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार‘ऑपरेशन शिकंजा’ में कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन एक ही दिन में 88 प्रकरण, 88 आरोपी गिरफ्तार, 953 पाव अवैध शराब जब्त

कलयुग की कलम कटनी -जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत 6 जनवरी को कटनी पुलिस ने जिलेभर में सघन कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ दी।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर 88 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए और 88 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 953 पाव (128 लीटर से अधिक) अवैध देशी एवं विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब के अवैध निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त आरोपियों के ठिकानों से कच्ची मदिरा, शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री भी जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने दो टूक कहा कि अवैध शराब और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब या नशीले पदार्थों के कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button