अमानक धान पर सख्ती: बहोरीबंद में 4,118 क्विंटल धान का उपार्जन रद्द, 600 क्विंटल जब्त
कलयुग की कलम से राकेश यादव

अमानक धान पर सख्ती: बहोरीबंद में 4,118 क्विंटल धान का उपार्जन रद्द, 600 क्विंटल जब्त
कलयुग की कलम कटनी -खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर हो रहे धान उपार्जन में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के स्पष्ट निर्देशों के तहत बहोरीबंद तहसील अंतर्गत संचालित उपार्जन केन्द्रों पर संयुक्त जांच दल ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है।
निरीक्षण के दौरान अमानक पाए जाने पर कुल 4 हजार 118 क्विंटल धान का उपार्जन निरस्त किया गया, वहीं लगभग 600 क्विंटल धान जब्त की गई। यह कार्रवाई उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और गैर-मानक धान की खरीदी पर रोक लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
संयुक्त जांच दल ने उपार्जन केन्द्र कुआं में 2,503 क्विंटल, हथियागढ़ में 1,138 क्विंटल तथा देवरी खरगवां में 477 क्विंटल धान को अमानक स्तर का पाया। उक्त धान को ऑनलाइन सर्वेयर एप के माध्यम से तत्काल रिजेक्ट कराया गया।
इसी क्रम में हथियागढ़ उपार्जन केन्द्र परिसर में तीन अलग-अलग ढेरों में रखी करीब 600 क्विंटल धान की जब्ती की गई। जब्त धान के संबंध में कोई वैध दावा प्रस्तुत न होने पर उसे केन्द्र प्रभारी की सुपुर्दगी में सौंपा गया।
निरीक्षण के दौरान जांच दल ने नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नॉन-एफएक्यू (अमानक) धान की तौल किसी भी स्थिति में न कराई जाए तथा केवल वास्तविक किसानों के विधिवत चिन्हांकन के बाद ही उपार्जन प्रक्रिया पूरी की जाए।
इस संयुक्त कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद श्री राकेश चौरसिया, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री पियूष कुमार शुक्ला एवं नायब तहसीलदार श्री आकाश नामदेव शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी उपार्जन केन्द्रों पर सघन निगरानी और कड़ी कार्रवाई लगातार जारी



