बहोरीबंद में सुस्ती पर सख्ती राजस्व कार्यों में लापरवाही: 3 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, दो दिन में जवाब तल
कलयुग की कलम से राकेश यादव

बहोरीबंद में सुस्ती पर सख्ती
राजस्व कार्यों में लापरवाही: 3 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, दो दिन में जवाब तलब
कलयुग की कलम से स्लीमनाबाद -राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ढिलाई और निर्धारित लक्ष्यों के प्रति उदासीनता पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बहोरीबंद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राकेश चौरसिया ने कार्यों में रुचि नहीं लेने वाले तीन पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
किन मामलों में पाई गई लापरवाही
जारी नोटिस में राजस्व से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों — सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व प्रकरणों के निराकरण और फार्मर आईडी निर्माण — में बेहद धीमी प्रगति को गंभीरता से लिया गया है।
इन पटवारियों पर कार्रवाई
योगेंद्र बागरी, हल्का पटवारी मढ़ाना इमलिया —राजस्व प्रकरणों, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं फार्मर आईडी निर्माण में कम प्रगति और घोर लापरवाही।
महेंद्र मिश्रा, हल्का पटवारी धरवारा —फार्मर आईडी निर्माण एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उदासीनता।
अनंत गुप्ता, हल्का पटवारी मटवारा खुड़ावल —फार्मर आईडी निर्माण में लक्ष्य के अनुरूप शून्य प्रगति।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश
एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि राजस्व कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।



