प्रशासनमध्यप्रदेश

धान उपार्जन में सख्ती: कलेक्टर तिवारी का रीठी–मोहास केंद्रों पर औचक निरीक्षण गुणवत्ता और तौल में गड़बड़ी पर नाराजगी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

धान उपार्जन में सख्ती: कलेक्टर तिवारी का रीठी–मोहास केंद्रों पर औचक निरीक्षण गुणवत्ता और तौल में गड़बड़ी पर नाराजगी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

कलयुग की कलम कटनी -जिले में समर्थन मूल्य पर चल रहे धान उपार्जन की जमीनी हकीकत परखने गुरुवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने रीठी ओपन कैप एवं मोहास उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता, तौल और भंडारण व्यवस्था में पाई गई लापरवाहियों पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया और सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए।

रीठी ओपन कैप केंद्र पर कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि भंडारण स्थल पर केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिले, जिनका वजन धर्मकांटा पर विधिवत किया जा चुका हो। उन्होंने मानकों के अनुरूप सख्त परीक्षण, गुणवत्तापूर्ण धान का ही भंडारण तथा परिवहन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मौसम व अन्य जोखिमों से धान की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

मोहास उपार्जन केंद्र में कलेक्टर ने स्वयं धान की गुणवत्ता की जांच करवाई। गुणवत्ता में सुधार की संभावना देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारी पर नाराजगी जताई और किसानों की उपज की पहले ग्रेडिंग कराने, मानक स्तर की ग्रेडिंग के बाद ही तौल एवं खरीदी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति प्रशासन, नोडल अधिकारी एवं पटवारी को एफएक्यू धान की तौल अपने समक्ष कराने और सत्यापन सुनिश्चित करने की ताकीद की। साथ ही किसानों की फार्मर आईडी निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रीठी संदीप सिंह ठाकुर, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी, सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स के प्रबंधक श्री सेंगर तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रियंका सोनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button