शुद्ध दूध–खाद्य सामग्री पर सख्त पहरा कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, डेयरियों व आटा मिल से लिए नमूने
कलयुग की कलम से राकेश यादव

शुद्ध दूध–खाद्य सामग्री पर सख्त पहरा कटनी में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान, डेयरियों व आटा मिल से लिए नमूने
कलयुग की कलम कटनी -आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न खाद्य विक्रय संस्थानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती देवकी सोनवानी ने बताया कि जांच के दौरान कटनी सब्जी मंडी स्थित श्री गोपाल डेयरी से पनीर एवं दही के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। वहीं बरगंवा क्षेत्र की कान्हा डेयरी से दूध का सैंपल लिया गया।
इसके अलावा ग्राम खंजरी स्थित चैटरुमल नेचुमल फर्म की आटा मिल का निरीक्षण कर गेहूं का नमूना भी जांच हेतु लिया गया। सभी संग्रहित नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में उड़नदस्ता टीम के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र दुबे, श्री वाजिद मोहिब, श्री गोपेश मिश्रा एवं श्री बृजेश विश्वकर्मा शामिल रहे।



