प्रशासनमध्यप्रदेश

शुद्ध पेयजल पर सख्त निगरानी : कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम अलर्ट, हेल्पलाइन जारी 25 स्थानों से लिए गए पानी के नमूने

कलयुग की कलम से राकेश यादव

शुद्ध पेयजल पर सख्त निगरानी : कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम अलर्ट, हेल्पलाइन जारी 25 स्थानों से लिए गए पानी के नमूने

कलयुग की कलम कटनी -इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने नगर निगम को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नगर निगम द्वारा शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर निगरानी, सैंपलिंग और त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम की जल प्रदाय व्यवस्था की प्रतिदिन कड़ी समीक्षा की जा रही है। दूषित जल, पाइप लाइन लीकेज और जल आपूर्ति में गड़बड़ी की शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर ही सुधार कार्य कराया जा रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9351136230 जारी किया गया है, जिस पर पेयजल से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

शहरभर में निरीक्षण व मरम्मत कार्य तेज

निर्देश मिलते ही नगर निगम की जल प्रदाय शाखा ने सभी वार्डों में पाइप लाइनों का गहन निरीक्षण शुरू कर दिया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार स्वयं लीकेज, सीवर कार्यों के कारण उत्पन्न संभावित जोखिम और जलापूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पूर्व में गंदे पानी या लीकेज की शिकायतें सामने आई थीं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

25 स्थानों से लिए गए पानी के नमूने

नगर निगम के जल विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न वार्डों के 25 स्थलों से पानी के नमूने एकत्र कर जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में सभी नमूने मानक अनुरूप पाए गए हैं, जिससे फिलहाल पेयजल की गुणवत्ता संतोषजनक होने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद नियमित सैंपलिंग और निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हेल्पलाइन पर तुरंत होगा समाधान

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूषित जलापूर्ति की किसी भी शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। फिल्टर प्लांट स्थित कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9351136230 पर संपर्क कर नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी पाइप लाइन लीकेज, गंदा पानी या जलापूर्ति में किसी प्रकार की समस्या दिखाई दे, तो तुरंत हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार कर शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा

Related Articles

Back to top button