प्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा पुलिस का सख़्त एक्शन, गांजा तस्करी पर करारा प्रहार दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्कर गिरफ्तार, साढ़े पाँच किलो से अधिक गांजा जब्त

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा पुलिस का सख़्त एक्शन, गांजा तस्करी पर करारा प्रहार दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्कर गिरफ्तार, साढ़े पाँच किलो से अधिक गांजा जब्त

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -कटनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया।

झिन्नापिपरिया के पास पहली कार्रवाई

पुलिस टीम ग्राम झिन्नापिपरिया स्थित चंढी माता मंदिर के पास सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसकी पेट्रोल टंकी पर सफेद प्लास्टिक की बोरी रखी थी। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और भागने का प्रयास किया, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बृजभान पिता अमर सिंह परस्ते, उम्र 25 वर्ष, निवासी मखडार, थाना कुंडम, जिला जबलपुर बताया। तलाशी में 2 किलो 400 ग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया।

खमतरा बिचुआ मोड़ पर दूसरी सफलता

इसी दिन ग्राम खमतरा बिचुआ मोड़ मेनरोड पर पुलिस ने एक व्यक्ति को काले रंग का बैग लिए संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम पंचम पिता अमर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम जामुनचूआ, थाना ढीमरखेड़ा बताया। उसके बैग से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस प्रकरण में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के साथ उनि सुरेश, सउनि जयपाल सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, डुमनदास, जागेश्वर, कमोद कोल, देवेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक गंधर्व की सराहनीय भूमिका रही। ढीमरखेड़ा पुलिस की इस सतर्कता से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर एक बार फिर बड़ी चोट मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button