प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान पुलिस की नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

कलयुग की कलम उमरिया पान-पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में उमरियापान पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 22 फरवरी 2025 को गर्राघाट उमरियापान ढीमरखेड़ा रोड पर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की।

उमरियापन थाना प्रभारी दिनेश तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के ऊपर चुन चुन कर कर रहे हैं कार्यवाही। इसी कड़ी में ढीमरखेड़ा रोड गर्राघाट के पास वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने रोका। पूछताछ करने पर उसकी पहचान राज कुमार बर्मन पिता बद्री प्रसाद बर्मन, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पिड़रई, थाना ढीमरखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसकी मोटरसाइकिल में लटके थैले की तलाशी ली तो उसमें 01 किलो 172 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और एक नई मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना भी जब्त की गई। जब्त सामग्रियों की कुल कीमत 1,06,000 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

कार्यवाही में विशेष भूमिका इनकी रही

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, सउनि गया प्रसाद मंगोरे, सउनि कोदूलाल दाहिया, प्रधान आरक्षक 757 आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक 503 अजय सिंह, प्रधान आरक्षक 292 अजय तिवारी, आरक्षक 473 सतेन्द्र चौरसिया, आरक्षक 264 मोहन मुवेल, आरक्षक 745 मनोज कुम्हरे एवं आरक्षक 492 नीलेश पटैल की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button